जमुई : कोलकाता और पटना के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

जमुई : छठ के मौके पर अगर आप कोलकाता से पटना आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे कोलकाता से पटना के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार ये छठ पूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता से 14 एवं 16 नवंबर को चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 15 एवं 17 को कोलकाता के लिए रवाना होगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

कोलकाता और पटना के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 03133 : कोलकाता-पटना छठ स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर व 16 नवंबर को कोलकाता से 23:55 बजे खुलकर अगले दिन 10:30 बजे पटना पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03134 : पटना-कोलकाता छठ स्पेशल 15 नवंबर व 17 नवंबर को पटना से 14:30 बजे खुलकर देर रात 00:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 

नोट : आपको बता दें की इस कोलकाता-पटना-कोलकाता छठ स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13 व साधारण श्रेणी के पांच कोच होंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment