बक्सर : बिहार में इस जाति के लोग सबसे गरीब

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने आज यानि की मंगलवार को जाति गणना की विस्तृत रिपोर्ट पेश की है। इसमें जातिवार गरीबी के आंकड़े भी जारी किए हैं। जिससे आप ये जान सकते हैं की किस जाति में सबसे ज्यादा गरीबी हैं। 

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 34.13 फीसदी परिवारों की मासिक आय महज 6 हजार रुपये से कम हैं। सरकार ने इन लोगों को गरीब वर्ग की श्रेणी में रखा हैं। वहीं राज्य में 29.61 फीसदी परिवार ऐसा हैं जिनकी मासिक आय 10 हजार या उससे कम हैं। 

किस जाति में कितने गरीब?

मुसहर जाति में 54%, भुइया में 53%

दुसाध, धारी, धरही में 39 प्रतिशत गरीब।

चमार,मोची में 42 प्रतिशत गरीब।

कुर्मी में 30%, बनिया में 24 प्रतिशत गरीब।

ब्राह्मण में 25.32%, भूमिहार में 27.58 प्रतिशत।

धोबी, रजक में 35%, चौपाल में 39 प्रतिशत गरीब।

पान, सवासी, पानर में 36%, पासी में 38प्रतिशत गरीब।

यादव में 35%, कुशवाहा, कोइरी में 34 प्रतिशत गरीब।

राजपूत में 24.89%, कायस्थ में 13.83प्रतिशत गरीब।

शेख में 25.84%, पठान (खान) में 17.61 प्रतिशत गरीब।

बढ़ई 27.71%, प्रजापति (कुम्हार) 33.39 प्रतिशत लोग गरीब।

तेली 29.87%, मल्लाह 34.56%, कानू 32.99%, धानुक 34.35प्रतिशत गरीब

नोनिया 35.88%, चंद्रवंशी (कहार) 34.08%, नाई 38.37 प्रतिशत लोग गरीब हैं।

0 comments:

Post a Comment