बिहार में जर्सी गाय की क्या है कीमत : आपको बता दें की बिहार में जर्सी नस्ल गाय की सामान्य कीमत 40000 रुपये से लेकर 60 हजार रुपये के बीच हो सकती है। वहीं उच्च नस्ल की जर्सी गाय की कीमत एक लाख रुपये से भी अधिक हो सकती हैं।
जर्सी गाय के दूध देने की क्षमता : जर्सी गाय लगभग 10 महीने या 290 दिन तक दूध दे सकती है। आम तौर पर यह गाय रोजाना 15 लीटर से 25 लीटर के बीच दूध देने की क्षमता रखती है। इसलिए इस गाय के पालन से दूध के कारोबार में अच्छा मुनाफा होता हैं।
जर्सी गाय की क्या है पहचान : बता दें की जर्सी नस्ल की गाय का रंग हल्का पीला या किसी-किसी का रंग हल्का लाल या बादामी भी होता है। साथ ही इस गाय का सिर छोटा, पीठ एवं कन्धा एक लाइन में होते हैं। यह गाय दिखने में आकर्षक लगती हैं।

0 comments:
Post a Comment