1 .IAS और IPS: भारत में आईएएस, आईपीएस की नौकरी को सबसे अच्छा माना जाता हैं। इन्हे शुरुआत में 56100 रुपए महीने की सैलरी मिलती हैं। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद सैलरी 1 लाख से ऊपर चली जाती हैं। इन्हे यात्रा, स्वास्थ्य, आवास सहित कई तरह की सुविधएं मिलती हैं।
2 .डिफेंस अधिकारी : यूपीएससी के तहत एनडीए, सीडीएस से डिफेंस अधिकारी बनने पर शुरुआती सैलरी 68000 रुपए होती है। वहीं, कुछ दिन बार इनकी सैलरी 1 लाख रुपए के पार चली जाती हैं। इन्हे भी यात्रा, स्वास्थ्य, आवास सहित कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
3 .इसरो, डीआरडीओ साइंटिस्ट : इसरो और डीआरडीओ में वैज्ञानिकों को शुरुआत में 60 हजार की सैलरी मिलती हैं। वहीं कुछ दिन बाद इनकी सैलरी एक लाख के पार चली जाती हैं। इन्हे आवास की उत्तम सुविधा प्राप्त होती है। साथ ही यात्रा, स्वास्थ्य, समेत अन्य कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
4 .आरबीआई बैंक की नौकरी : आरबीआई ग्रेड-बी में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 67000 रुपए शुरुआती सैलरी दी जाती है। इन्हे डिप्टी गवर्नर स्तर पर पदोन्नत किया जा सकता है।
5 .इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज: इन्हे शुरुआत में 60000 रुपए तक की सैलरी दी जाती है। कुछ समय बात इनकी सैलरी 1 लाख तक पहंच जाती है।
6 .असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर : आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर की सैलरी एक लाख से ज्यादा होती हैं।

0 comments:
Post a Comment