खबर के अनुसार ये रैली सिख LI फुटबॉल ग्राउंड में 12 दिसंबर 2023 से शुरू होगा और 8 दिन तक चलेगा। इस रैली में उपस्थित होकर युवा आर्मी ज्वाइन करने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसकी जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं।
बता दें की 12 से 18 दिसंबर तक अग्निवीर सैनिक जनरल ड्यूटी, क्लर्क, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मासिस्ट, हलदार, स्टोर कीपर, धार्मिक टीचर(जूनियर कमीशंड ऑफिसर) आदि के पदों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।
वहीं 19 से 20 दिसंबर तक महिलाओं के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित किया जायेगा। भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र उम्मीदवारों को ईमेल आईडी के माध्यम से जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx पर विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment