खबर के अनुसार राज्य के श्रम एवं रोजगार विभाग के अधीन अहमदाबाद के रोजगार कार्यालय में 29 दिसंबर 2023 को रोजगार मेला का आयोजन होगा। इस जॉब कैंप में उपस्थित होकर आप इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की 10वीं-12वीं, ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त 500 से अधिक अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार टेलीकॉलर, रिलेशनशिप मैनेजर, अकाउंटेंट, सेल्स एक्जीक्यूटिव, एचआर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाहीबाग-असारवा स्थित सहायक निदेशक रोजगार कार्यालय में किया जायेगा। वहीं अगर आप पहले से पंजीकरण कराये हुए हैं तो आप सीधे साक्षात्कार में आ सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment