सूरत में 600 करोड़ की लागत से बनेगा ये प्रोजेक्ट

न्यूज डेस्क: गुजरात के सूरत में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के सूरत में 600 करोड़ रुपये की लागत से 4 जोन में कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार रविवार को डुमास सी फेस प्रोजेक्ट ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में 600 करोड़ रुपये की लागत से सूरत शहर का कायाकल्प किया जायेगा। साथ ही साथ सूरत में कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम होगा। 

सूरत में 600 करोड़ की लागत से बनेगा ये प्रोजेक्ट?

जोन-1 में : 174 करोड़ रुपए के पैकेज-1 का काम शुरू हो गया है, जल्द ही पैकेज-2 का काम शुरू होगा। इसके तहत  टेक्सटाइल पार्क, अभावा-उभारत ब्रिज आदि का काम किया जायेगा। 

जोन-2 में : इस जोन में इको सेंसिटिव जोन, टेंटिंग, कैंप, जोन 3 में 10.5 हेक्टेयर भूमि पर इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा

जोन 3 में : 10.5 हेक्टेयर भूमि पर इको टूरिज्म बनाया जायेगा, जिसमें कैफेटेरिया, हर्बल गार्डन, नर्सरी, इको कॉटेज, एडवेंचर पार्क, न्यूरोपैथी आदि शामिल हैं।

जोन-4 में : बोट क्लब पोर्ट का पुनर्विकास किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment