वडोदरा नगर निगम में 100 चपरासियों की होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा नगर निगम में 100 चपरासियों की भर्ती होने वाली हैं। ये भर्ती निगम के द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से अनुबंध के आधार पर की जाएगी, इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। 

खबर के अनुसार वडोदरा नगर निगम में चपरासी के 403 पद स्वीकृत किए गए हैं। लेकिन इसमें से 239 पद खाली खाली हैं। चपरासी के पद खाली होने से निगम को कामकाज में दिक्कत हो रही हैं। इसी को देखते हुए 100 चपरासी आउटसोर्सिंग से लाये जाएंगे।

बता दें की निगम में चपरासियों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव को स्थायी समिति में मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही  कार्यालय के नियमित कामकाज को चलाने के लिए आउटसोर्सिंग से अधिक मासिक वेतन पर 100 चपरासियों को अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जायेगा।

जल्द ही वडोदरा नगर निगम के द्वारा इसको लेकर वेबसाइट पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित जानकारी होगी। उसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार चपरासी के पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment