मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं 3 दिसंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य जिलों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी।
बता दें की अगले 48 घंटे के अंदर बिहार के पटना, बक्सर, आरा, गया, नालंदा, औरंगाबाद, सासाराम, बेगूसराय, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, छपरा और लखीसराय जिले में कुछ स्थान पर बारिश हो सकती हैं।
वहीं, इन जिलों के अलावे राज्य के अन्य कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। साथ ही साथ कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिणी अंडमान सागर में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना है, यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। जिससे बिहार में बारिश हो सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment