खबर के अनुसार अहमदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (डीईओ) की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर आदेश जारी किया गया हैं। हर साल की तरह इस साल भी प्री बोर्ड परीक्षा 29 जनवरी से सात फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।
बता दें की शुक्रवार को डीईओ आर एम चौधरी के द्वारा शहर की सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्यों को इस बारे में आदेश जारी कर दिया हैं। इसमें कहा गया है की वो प्रीलिम की परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा के रूप में ही आयोजित कराएं।
दरअसल प्री-बोर्ड परीक्षा से 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रश्न-पत्र के बदले हुए प्रारूप को समझने का मौका मिलेगा। इससे मार्च में होने वाले बोर्ड एग्जाम देने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। क्यों की प्री-बोर्ड परीक्षा बिल्कुल बोर्ड एग्जाम की तरह ही लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment