सूरत-वडोदरा पैसेंजर समेत 13 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: गुजरात में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने 23 और 24 दिसंबर को सूरत-वडोदरा पैसेंजर समेत 13 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार सूरत-वडोदरा रेलवे स्टेशन के बीच पनोली यार्ड में डीएफसीसीआईएल कनेक्टिविटी को लेकर 23 और 24 दिसंबर को ब्लॉक रखा गया है। इसलिए कई ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जायेगा। इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें।

वहीं, ट्रेन संख्या 19033 मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेस केवल मुंबई-सूरत के बीच चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 19034 अहमदाबाद-सूरत एक्सप्रेस सूरत-मुंबई के बीच चलेगी। वहीं, सूरत-कोसंबा के बीच ट्रेन नंबर 12656 नवजीवन एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से आएगी।

सूरत-वडोदरा पैसेंजर समेत 13 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 09152 : सूरत-संजन पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09151 : संजन-सूरत पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09171 : सूरत-भरूच पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09172 : भरूच-सूरत पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09158 : भरूच-सूरत पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09079 : सूरत-वडोदरा पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09156 : वडोदरा-सूरत पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09155 : सूरत-वडोदरा पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09161 : वलसाड-वडोदरा पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09162 : वडोदरा-वलसाड पैसेंजर रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 12929 : वलसाड-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22930 : वडोदरा-दहानू रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22929 : दहानू रोड-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment