राजकोट नगर निगम में जूनियर क्लर्क के 128 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: राजकोट नगर निगम में जूनियर क्लर्क के 128 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

खबर के अनुसार राजकोट नगर निगम ने कुल 219 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली हैं। जिसमे जूनियर क्लर्क के 128 पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आपको बता दें की राजकोट नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अनिल धमेलिया ने नगर में जूनियर क्लर्क समेत सिस्टम एनालिस्ट, गार्डन असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, फायर ऑपरेटर आदि के 219 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार राजकोट नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.rmc.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिश को पढ़ लें, इससे आवेदन करने में आसानी होगी।

0 comments:

Post a Comment