अहमदाबाद में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना के 11 नए मामले सामने आये हैं। इसमें कई लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी बताई जा रही हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद में कोरोना के जो 11 नए मामले सामने आये हैं, उसमे सात पुरुष और चार महिला शामिल हैं। ये लोग अहमदाबाद के बोदकदेव, थलतेज, साबरमती, वटवा, जोधपुर और एसपी स्टेडियम इलाके के रहने वाले हैं।

बता दें की इन कोरोना संक्रमित मरीजों में छह मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। जिसमें दुबई, कजाकिस्तान, केरल, हैदराबाद, अमेरिका और कनाडा की ट्रैवल हिस्ट्री शामिल हैं। इसे देखते हुए गुजरात स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज गुजरात कोरोना के बढ़ते मामलों में देश में पांचवें नंबर पर है। गुजरात में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। खास कर अहमदाबाद में इसका प्रकोप सबसे ज्यादा हैं।

0 comments:

Post a Comment