खबर के अनुसार अगले छह महीने के अंदर अहमदाबाद नगर निगम में 1282 कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया गया है। ये भर्ती अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा स्वास्थ्य, इंजीनियर, संपदा विभाग समेत अन्य कई विभागों में की जाएगी।
बता दें की पिछले कई वर्षों से नगर निगम में कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं थी। जिसके कारण निगम में कई पद खाली पड़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने 1282 कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही नोटिश जारी किया जायेगा।
अगर आप अहमदाबाद नगर निगम में नौकरी करना चाहते हैं तो आप अभी से तैयारी में जुट जाए। साथ ही साथ अहमदाबद नगर निगम की वेबसाइट पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, क्यों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment