अहमदाबाद में 14.44 करोड़ से सड़कों की मरम्मत

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में 14.44 करोड़ रुपये की लागत से कई सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद के दक्षिणी जोन में कई सड़कें इस समय जर्जर हालात में हैं। जिसके कारण इन सड़कों पर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती हैं। इन सड़कों को मरम्मत करने के लिए नगर निगम के द्वारा योजना बनाई गई हैं।

आपको बता दें की अहमदाबाद के दक्षिणी जोन 14.44 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा सड़क सरफेसिंग, सब्जी मंडी, झील समेत अन्य कई तरह के विकास कार्य किये जाएंगे। इससे लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। 

इन परियोजना पर भी होगा काम?

1 .वस्त्रा वार्ड में 3 करोड़ की लागत से नया पशु शेड बनाया जायेगा।

2 .वस्त्राल में महालक्ष्मी झील को 1.21 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

3 .लांभा वार्ड के नारोल गांव के एफपी96 के भूखंड में 1.86 करोड़ रुपए की लागत से सब्जी मंडी बनाई जाएगी।

4 .वटवा वार्ड में पूजा फार्म रोड पर सामुदायिक भवन के सामने 1.33 करोड़ की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण होगा। 

5 .लांभा के इंदिरानगर डिवीजन-2 के पास सर्वे नंबर-644 और 646 के प्लॉट में 2.66 करोड़ रुपये की लागत से पशु शेड का निर्माण किया जाएगा। 

6 .वटवन में काशीबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पुरानी जर्जर इमारत को तोड़कर 5.38 करोड़ रुपये की लागत से एक नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। 

7 .वटवा वार्ड में ड्राफ्ट टीपी-86 और एफपी-57 सर्वे नंबर 1112 सबजोनल कार्यालय के पास महालक्ष्मी झील को 1.21 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment