खबर के अनुसार बिहार के लोग अब बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर किसी भी जमीन की रसीद ऑनलाइन के द्वारा काट सकते हैं। राजस्व विभाग ने सभी तरह के जमीनों की रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
बता दें की बिहार में जमीन की रसीद काटने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। जिसके कारण समय के साथ साथ पैसों की भी बर्बादी होती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रसीद निकाल सकते हैं।
नोट : राजस्व विभाग द्वारा यह सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन लगान भुगतान सेवा लेने के लिए आप को बिहारभूमि पोर्टल से लॉगिन करने के पश्चात ही लगान का भुगतान कर सकते है।
बिहार में जमीन की अब ऑनलाइन ही कटेगी रसीद?
1 . वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाए।
2 .इसके बाद इस वेबसाइट के होम पेज पर भू-लगान के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद अब आप ऑनलाइन भुकतान करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4 .इसके बाद मांगी गई जानकारी और जमीन की डिटेल्स को सही-सही दर्ज करें।
5 .अब आपने सामने लगान की राशि दिखाई देगी, आप ऑनलाइन लगान जमा कर रसीद डाउनलोड कर लें।

0 comments:
Post a Comment