बिहार के बक्सर में वाहन चेकिंग, 22 हजार जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल से पहले बक्सर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। जिले के कई इलाकों में पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार सोमवार को एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर औद्यौगिक थाना पुलिस ने थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया हैं। इस दौरान ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई हैं। साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया गया हैं।

बता दें की वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बक्सर जिले में करीब 22 हजार रुपए फाइन के रुप में वसूला गया हैं। आज भी कई इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा। इसलिए आप ट्रेफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन को ड्राइव करें। 

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दुपहिया और चार पहिया वाहन समेत अन्य कई तरह के वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान सिटबेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागज, हेलमेट समेत अन्य कई तरह की चीजों की भी जांच किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment