अहमदाबाद से तिरुचिरापल्ली के लिए विशेष ट्रेन, पुणे में स्टॉपेज

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद से तिरुचिरापल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पुणे में रुकते हुए चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

अहमदाबाद से तिरुचिरापल्ली के लिए विशेष ट्रेन, पुणे में स्टॉपेज?

ट्रेन नंबर 09419 : अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक प्रत्येक गुरुवार को 09.30 बजे अहमदाबाद से खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03.45 बजे तिरुचिरापल्ली पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09420 : तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 तक प्रत्येक रविवार को 05.40 बजे तिरुचिरापल्ली से खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 21.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान ये ट्रेन वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्पन, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, रायचूर, मंत्रालयम, गुंतकल, ताड़ीपत्री, कडपा, रेनिगुंटा, अराकोणम, पेरंबूर, चेन्नई एग्मोर , तांबरम, यह चेगलपट्टू, विल्लुप्पुरम, कुड्डालोर बंदरगाह, चिदंबरम, शिराक्षी, वैधेश्वरन कोइल, मायलादुथुराई, कुंभकोणम, पापनाशम और तंजावुर स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:

Post a Comment