खबर के अनुसार वडोदरा में कई इलाकों में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में मीटर लगने के बाद उनकी परफॉर्मेंस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। इसके बाद जिले के अन्य इलाकों में प्रीपेड मीटर लगाई जाएगी।
बता दें की जनवरी महीने से छोटाउदेपुर सब डिवीजन में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। घरों, सरकारी दफ्तरों और ट्रांसफार्मरों के साथ साथ अन्य कई जगहों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे बिजली की चोरी खत्म हो जाएगी।
वडोदरा के पंचमहल, दाहोद, छोटाउदेपुर, लूनावाड़ा समेत अन्य इलाकों में इस प्रोजेक्ट पर 2200 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को बिजली के लिए मोबाइल रिचार्ज की तरह ही बिजली का रिचार्ज कराना होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment