खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा क्लास-1 और 2 के रूप में सेवारत नवनियुक्त और पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2023 तक सभी चल-अचल संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें की नगर निगम आयुक्त एम. थेन्नारसन ने एक परिपत्र जारी करते हुए कहा है की अहमदाबाद नगर निगम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष के दौरान खरीदे गए किसी भी वाहन, जमीन, टीवी, एफडी, घर आदि की जानकारी देनी होगी।
विवरण घोषणा पत्र में अगर कोई कर्मी इन चीजों की जानकारी नहीं देते हैं तो दोषी अधिकारी और कर्मचारी को जीसीएसआर के तहत नोटिस जारी किया जा सकता हैं। साथ ही साथ इन अधिकारियों और कर्मचारियों की सैलरी भी रूक सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment