खबर के अनुसार बिहार में जमीन बटवारा या फिर जमीन की खरीद बिक्री के दौरान कई बार 100 साल पुराने रिकॉर्ड की भी जरूरत पड़ जाती है। लेकिन लोगों के पास इसका रिकॉर्ड नहीं होता हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की दिक्कत होती हैं।
बता दें की बिहार में पहले जमीन का रिकॉर्ड चाहिए होता था तो इसके लिए लोगों को ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब लोग वेबसाइट पोर्टल पर जा कर जमीन का रिकॉर्ड फ्री में डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
बिहार में 100 साल पुराने जमीन का रिकॉर्ड निकाले फ्री?
1 .आप वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/ पर जाए।
2 .इसके बाद View Registered Document के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3 .अब आपको जिस साल का रिकॉर्ड चाहिए, उसके ऑप्शन पर जा कर क्लिक करें।
4 .इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरकर सब्मिट करें। आपके सामने जमीन का रिकॉड आ जायेगा।
नोट : अगर जमीन का रिकॉर्ड नहीं आ रहा हैं तो इसका मतलब हैं की अभी आपके एरिया के दस्तावेज अपडेट नहीं हुए हैं। जल्द ही अपडेट कर दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment