बिहार के बक्सर में 632 करोड़ की लागत से बनेगा 4 लेन बाईपास

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में 632 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन बाईपास का निर्माण किया जायेगा। नए साल में इस बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना हैं। 

खबर के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बक्सर-चौसा फोरलेन बाईपास के निर्माण की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा और साल 2025 तक इस बाईपास सड़क का निर्माण पूरा हो जायेगा। 

बता दें की 22 किलोमीटर लंबी यह बाईपास सड़क बक्सर शहर के बाहर से गुजरते हुए बक्सर-पटना फोरलेन को सीधे चौसा से जोड़ेगी। इससे बक्सर शहर में लगने वाली जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी और लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा। 

दरअसल वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली गाड़ियां बक्सर शहर से होकर गुजरती हैं। जिसके कारण शहर में जाम की समस्या बनी रहती हैं। लेकिन बक्सर शहर के बाहर से फोरलेन बाईपास बनने से ये समस्या खत्म हो जाएगी। इस फोरलेन बाईपास बनाने का काम शुरू होने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment