बक्सर : बिहार में आज से स्कूलों का टाइम बदला

बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में आज से टाइमटेबल बदल दिया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

नई समय सारिणी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में स्कूल आज से सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक संचालित किये जायेंगे। वहीं पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए प्रतिदिन स्कूल की छुट्टी के बाद 3.30 बजे से 4.15 तक मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाएं चलेगी। 

बिहार में आज से स्कूलों का टाइम बदला?

सुबह नौ बजे से शाम 3.30 बजे तक बच्चे विद्यालय में रहेंगे। 

शिक्षकों को शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से रहना होगा। 

नई समय सारिणी के तहत शिक्षकों को एक घंटा अधिक स्कूल में रहना होगा।

सुबह नौ बजे से 9.30 तक चेतना सत्र (प्रार्थना, योगाभ्यास) आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन दोपहर 12.10 से 12:50 संचालित होगा।

आज से स्कूलों में कुल मिलाकर सुबह 9.30 से लेकर 3.30 बजे तक कुल आठ घंटी पढ़ाई होगी। यानी एक घंटी 40 मिनट की होगी।

0 comments:

Post a Comment