खबर के अनुसार भारतीय रेलवे की मिनी ज्वेल कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा 20 जनवरी से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आप चाहें तो टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें की दक्षिण दर्शन यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी आपको कांचीपुरम, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, रामेश्वरम, मदुरै और तिरुपति जैसे धार्मिक स्थानों की यात्रा कराएगी। यह यात्रा 20 जनवरी से शुरू होगी जो 30 जनवरी तक चलेगी।
इन स्टेशनों से सवार हो सकते हैं : यात्रीगण 20 जनवरी को राजकोट, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, साबरमती, नडियाद, आनंद, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे और सोलापुर से ट्रेन में सवार हो सकेंगे और फिर दक्षिण दर्शन यात्रा कर सकेंगे।
ट्रेन का किराया : सुपीरियर क्लास- 2AC के लिए 49500 रुपये, कम्फर्ट क्लास-3AC के लिए 35500 रुपये और इकोनॉमी क्लास- (स्लीपर) के लिए 22000 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment