खबर के अनुसार बक्सर के कादीपुर गांव में सरकारी जमीन पर से अवैध कब्जा को हटाया गया हैं। अपर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार, अंचलाधिकारी तथा पुलिस बल की मौजूदगी में 44 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया हैं।
वहीं, अपर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकारी जमीन के अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे जमीन को चिन्हित करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। इसलिए सरकारी जमीन पर कब्जा न करें।
अपर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने ऐसे सभी अतिक्रमणकारियों को कहा है की कि वह किसी भी सूरत में सरकारी जमीन का अतिक्रमण न करें और अगर अतिक्रमण हैं तो उसे तुरंत खाली कर दें, बरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment