अहमदाबाद-गांधीनगर में रातों रात बढ़ी जमीन की नई कीमतें

न्यूज डेस्क: गुजरात के गिफ्ट सिटी में शराब की इजाजत के फैसले से अहमदाबाद-गांधीनगर के रियल्टी सेक्टर में तेजी की हवा बहने लगी है। अभी से ही यहां जमीन की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही हैं। रातों रात जमीन की नई कीमते बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद, गांधीनगर और गिफ्ट सिटी एक दूसरे से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर हैं। आने वाले दिनों में गिफ्ट सिटी गुजरात की अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र बनने वाला हैं। ऐसे में यहां शराब की इजाजत निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। 

बता दें की गिफ्ट सिटी में शराब की इजाजत वाले फैसले से दूसरे राज्यों में कारोबार कर रही कई आईटी कंपनियां भी यहां कारोबार करने के लिए उत्सुक हैं। जिसके कारण जमीन की कीमत में रातों-रात 1500-2000 प्रति वर्गफीट का इजाफा हो गया है।

दरअसल ड्राई स्टेट होने के कारण आईटी समेत कई बड़ी कंपनियां यहां निवेश करने से कतराती हैं। लेकिन गिफ्ट सिटी में शराब की इजाजत के बाद कई कंपनियां गिफ्ट सिटी आने को इच्छुक हैं। इससे जमीन की कीमतों में भी तेजी आने लगी हैं।

0 comments:

Post a Comment