वडोदरा-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी मुंबई-दिल्ली ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलने का फैसला किया हैं। यह ट्रेन वडोदरा-अहमदाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

वडोदरा-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी मुंबई-दिल्ली ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09003 : मुंबई सेंट्रल-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 23 और 30 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल से शाम 4.00 बजे खुलेगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला अगले दिन दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09004 : दिल्ली सराय रोहिल्ला-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 और 31 दिसंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 5.25 बजे खुलेगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई सेंट्रल अगले दिन दोपहर 3.25 बजे पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, फुलेरा, रिंगस, रेवारी, गुडग़ांव और दिल्ली कैंट स्टेशन पर रुकेगी। आप रेलवे की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment