खबर के अनुसार केंद्र सरकार मुद्रा लोन योजना के तहत बिना किसी गारंटी के 50,000 रुपये लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती हैं। इस लोन में सबसे अच्छी बात यह है की लोन लेते समय आपको किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी पड़ता हैं।
बता दें की मुद्रा लोन योजना कुल तीन प्रकार के होते हैं। पहली कैटेगरी में शिशु लोन हैं, जिसके तहत आपको 5 साल के लिए 50,000 रुपये तक का लोन मिलेगा। वहीं इस लोन की दूसरी कैटेगरी किशोर लोन हैं, जिससे आप 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
वहीं, इस योजना में तीसरी कैटेगरी तरुण लोन हैं, जिसके तहत बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सरकार 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन देती है। इन सभी का लाभ लेने के लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट mudra.org.in पर जा कर इसकी जानकारी ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment