अहमदाबाद में मिले कोरोना के 5 नए मरीज, एक्टिव केस 35

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में आज फिर से कोरोना के पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई हैं। इसतरह से कोरोना वायरस का संक्रमण एकबार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा हैं।

खबर के अनुसार आज अहमदाबाद शहर के बोदकदेव, नारणपुरा, खड़िया और दरियापुर में कोरोना के नए संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं। इन मरीजों में से दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री बेंगलुरु की है। वहीं, पांच मामलों में से दो पुरुष और तीन महिलाएं संक्रमित हुई हैं। 

बता दें की अहमदाबाद में अब तक कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 35 हो गई है। जिसमें दो मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और शेष 33 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। इसलिए अहमदाबाद में रहने वाले लोग सावधान हो जाए। 

डॉक्टरों ने सलाह दी हैं की कोविड का नया सब-वेरिएंट JN.1. के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इससे घबराने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन लोग सावधानी बरते और घर से निकलने के दौरान मास्क लगाए, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़े।

0 comments:

Post a Comment