अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा में बढ़ें LPG सिलेंडर के दाम

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा समेत सभी जिलों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किये गए हैं।

खबर के अनुसार तेल कंपनियों के द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं। जिसके कारण हर महीने की पहली तारीख को इसके दाम में बदलाव देखने को मिलते हैं। इस महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी हैं। 

बता दें कि पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़त की गई थी। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस महीने में भी सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैं। 

अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा में बढ़ें LPG सिलेंडर के दाम?

अहमदाबाद में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम : ₹ 1707

राजकोट में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम : ₹ 1689.9

वडोदरा में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम : ₹ 1758.2

घरेलू गैस सिलेंडर का रेट?

अहमदाबाद में 14.2 Kg के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत : ₹ 910

राजकोट में 14.2 Kg के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत : ₹ 897.3

वडोदरा 14.2 Kg के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत : ₹ 922.7

0 comments:

Post a Comment