अहमदाबाद : 1000 रुपए तक सस्‍ता हो जाएगा हवाई सफर

अहमदाबाद : हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी मार्केट शेयर वाली एयरलाइन इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज हटाने का ऐलान किया है। जिससे टिकट के किरायों में कमी आएगी। 

खबर के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा फ्यूल सरचार्ज हटाने से हवाई सफर 300 से 1000 रुपये तक सस्ता हो जायेगा। इससे इंडिगो के यात्रियों को काफी फायदा होगा और यात्रीगण इंडिगो की सस्ती फ्लाइट टिकट लाभ उठा सकेंगे। 

बता दें की 500 किमी से कम की यात्रा के लिए इंडिगो का टिकट 300 रुपये सस्ता हो जायेगा। जबकि 510 और 1,000 किमी के बीच की दूरी के टिकट किरायों में 400 रुपये की कमी आएगी। वहीं  1,001 और 1,500 किमी के बीच की यात्रा के लिए टिकट 550 रुपया सस्ता होगा।

जबकि 1,501 और 2,500 किमी के बीच की यात्रा के लिए ₹ 650 और 2,501 और 3,500 किमी के बीच की यात्रा के लिए ₹ 800 तथा 3,501 किमी से अधिक की यात्रा के लिए टिकट किरायों में 1,000 रुपये की कमी आ जाएगी। इससे यात्रियों को फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment