राजकोट के इन इलाकों में 17 संपत्तियां सील, 16 को नोटिश

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट में संपत्ति कर का भुकतान नहीं करने वाले मालिकों की 17 संपत्तियां सील कर दी गई हैं। जबकि 16 को जब्ती का नोटिश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार नगर निगम कर संग्रहण शाखा ने रिकवरी सेल चलाकर संपत्ति मालिकों से वसूली शुरू कर दी हैं। इसको लेकर हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में कर वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। 

बता दें की सोमवार को दिन के दौरान मोरबी रोड, 80 फुट रोड, पुष्करधाम मेन रोड, नवलनगर, कलावड रोड आदि इलाकों में कर संग्रहण शाखा के द्वार 17 संपत्तियों को सील किया गया हैं। वहीं कई लोगों को संपत्ति सील करने की चेतावनी दी गई हैं। 

इस वसूली अभियान के दौरान कर संग्रह विभाग ने 19.48 लाख रुपये की ही वसूली भी की हैं। आज भी शहर के कई इलाकों में संपत्ति कर की वसूली के लिए कर संग्रहण शाखा जाएगी और कई लोगों की संपत्तियों को सील भी कर सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment