खबर के अनुसार हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में महानगर के 5 हजार से अधिक ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में बाधा उत्पन हो गई हैं। जिससे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने लगा हैं।
बता दें की लुधियाना ट्रासपोर्ट प्रधान चरणजीत सिंह लोहारा ने कहा कि फिलहाल अभी ड्राइवरों की हड़ताल जारी है। कितने दिन हड़ताल रहेगी इसका कुछ पता नहीं हैं। हड़ताल के कारण टू व्हीलर, फोर व्हीलर आदि में पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की पंपों पर भीड़ लग रही है।
वहीं, लुधियाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक सचदेवा ने जानकारी दी हैं की आमतौर पर उनके पंप पर 3 दिन का स्टॉक रहता हैं। आज स्टॉक खत्म हो चुका है, ऐसे में हड़ताल खत्म होने के बाद ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment