लुधियाना : सोलर पैनल के लिए 40% सब्सिडी दे रही सरकार

लुधियाना : केंद्र सरकार के द्वारा साल 2014 से 'नेशनल रूफटॉप स्कीम' चला रही है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' का भी ऐलान किया है। इस योजना के तहत देशभर में लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जायेगा। 

खबर के अनुसार नेशनल रूफटॉप स्कीम के तहत अगर आप 3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको सरकार के द्वारा 40% सब्सिडी मिलेगी। जबकि 10 किलोवाट के सोलर पैनल लगाने पर सरकार आपको 20% सब्सिडी देगी।

बता दें की  3 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल प्लांट के लिए प्रोजेक्ट कॉस्ट करीब 1.26 लाख रुपए होती है। इसमें से सरकार के द्वारा 54 हजार की सब्सिडी मिलती हैं। यानी की आपको इस प्लांट को लगाने के लिए करीब 72 हजार रुपए ही खर्च करने होंगे।

वहीं, अगर आप इस सोलर पैनल को घर की छत पर लगा देते हैं तो आपको बिजली बिल से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायेगा। इस प्लांट की अनुमानित लाइफ 25 साल की है। यानि की 25 साल तक आपको बिजली बिल भरने से मुक्ति मिल जाएगी।

0 comments:

Post a Comment