अहमदाबाद : आज हवाई टिकट पर 50% की छूट

अहमदाबाद : फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 26 जनवरी के अवसर पर टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आर्म्ड फोर्स के लिए रिपब्लिक डे सेल की घोषणा की है। 

खबर के अनुसार इस सेल के तहत 31 जनवरी तक कोई भी आर्म्ड फोर्स का जवान अपने लिए या अपने आश्रितों के लिए टिकट बुकिंग करते हैं तो उन्हें 26 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

बता दें की आर्म्ड फोर्स के लोग एयर इंडिया एक्सप्रेस में टिकट बुक कर अगामी 30 अप्रैल तक यात्रा कर सकते हैं। यह डिस्काउंट सभी घरेलू एंव इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए उपलब्ध हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

ऐसे बुक करें टिकट : आप एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.airindiaexpress.com/ पर जा कर फ्लाइट का शेड्यूल चेक करें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन के द्वारा अपना टिकट बुक करें।

0 comments:

Post a Comment