खबर के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर स्कूलों में ही लैब बनाई जाएगी। इन लैब में सभी तरह से आधुनिक उपकरण और सामान की खरीदने के लिए 6 मेंबर की कमेटी बनेगी। जिसमे स्कूल प्रिंसिपल चेयरमैन, एक महिला शिक्षक, वोकेशनल ट्रेनर व एक सीनियर अधिकारी होंगे।
बता दें की लैब के लिए सामान खरीदने में किसी तरह की कोई धांधली न हो इसके लिए शिक्षा विभाग के मुख्य दफ्तर के किसी भी अधिकारी द्वारा इस सामान की चेकिंग की जाएगी। वहीं, लैब के लिए जो सामान खरीदा जाएगा, उसके बाद डीईओ को सूचित करना जरूरी होगा।

0 comments:
Post a Comment