बक्सर में इन घरों के कटेंगे बिजली कनेक्शन, लिस्ट हुई तैयार

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर में बड़े बकाएदारों के घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसको लेकर बिजली कंपनी के द्वारा लिस्ट तैयार कर ली गई हैं।

खबर के अनुसार एसडीओ शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार के बक्सर में बड़े बकायेदारों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। साथ ही साथ बिजली बिल की वसूली करने के लिए अधिकारियों व कर्मियों की टीम भी बनाई गई है। 

आपको बता दें की बक्सर शहर में जिन घरों का बिजली बिल बकाया हैं जो जल्द से जल्द अपना बिजली बिल जमा कर दें। क्यों की बकाया नहीं देने की स्थिति में उनके घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और घरों में बिजली की सप्लाई रोक दी जाएगी।

वहीं, बक्सर में नाजायज तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर भी भारी जुर्माना लगाया जायेगा। साथ ही साथ ऐसे लोगों के घर का भी बिजली कनेक्शन काटा जायेगा। इसके लिए बक्सर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment