बक्सर : बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा का नोटिश जारी

बक्सर : बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा का नोटिश जारी कर दिया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग राज्य के नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने जा रही हैं। इसके लिए इन टीचरों को शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास करनी होगी। 

खबर के अनुसार इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

बता दें की इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2024 से शुरू होगी जो 15 फरवरी 2024 तक चलेगी। कक्षा 1 से कक्षा 5 और फिर 6वीं से 8वीं तक। वहीं 9वीं से 10वीं तक और 11वीं व 12वीं के नियोजित शिक्षकों के लिए परीक्षा आयोजित होगी। 

एग्जाम का पैटर्न : बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। यह परीक्षा तीन भागों में होगी। पहले भाग-1 में भाषा के 30 प्रश्न, भाग-2 में सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्न और भाग-3 में सामान्य विशेष या संबंधित विषय के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment