अहमदाबाद: ये राज्य देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

अहमदाबाद : गुजरात समेत देश में पांच राज्य ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जिसतरह से देश की आबादी में गुजरात का 5 फीसदी हिस्सेदारी हैं, उसी तरह से आयकर राजस्व में भी गुजरात की हिस्सेदारी 5 फीसदी हैं।

खबर के अनुसार गुजरातियों ने साल 2022-23 में 85018 करोड़ रुपये इनकम टैक्स चुकाया है। जबकि सबसे ज्यादा इनकम टैक्स चुकाने वाले राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र का नाम हैं। महाराष्ट्र ने कुल 605268 का इनकम टैक्स जमा किया हैं। 

बता दें की गुजरात के पिछले 10 वर्षों में आयकर राजस्व में लगभग 237 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जबकि एक साल के अंदर इनकम टैक्स में 14 हजार करोड़ की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो ये साबित करता हैं की गुजरात तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। 

ये राज्य देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स(साल 2022-23)

महाराष्ट्र : 605268 करोड़ रुपये।

दिल्ली : 221522 करोड़ रुपये।

कर्नाटक : 208168 करोड़ रुपये

तमिलनाडु : 107063 करोड़ रुपये।

गुजरात : 84018 करोड़ रुपये।

0 comments:

Post a Comment