अहमदाबाद-वडोदरा में कचरे से बनेगी बिजली

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में कचरे से बिजली बनाई जाएगी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य के 170 शहरी स्थानीय निकायों में एकत्रित ठोस कचरे से लगभग 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। 

खबर के अनुसार गुजरात के जामनगर में अपशिष्ट ऊर्जा संयंत्र लगाकर कचरे से हर घंटे 7.5 मेगावाट बिजली पैदा होती है। बहुत जल्द ये संयंत्र गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा शहर में लगाई जाएगी और बिजली का उत्पादन किया जायेगा। 

बता दें की अहमदाबाद में पिराना डंप साइट पर ठोस कचरे की मात्रा लगभग 125 लाख मीट्रिक टन हैं। इससे बिजली का उत्पादन किया जा रहा हैं। आने वाले दिनों में अपशिष्ट ऊर्जा संयंत्र अहमदाबाद और वडोदरा में भी लगाया जायेगा और बिजली का उत्पादन होगा।

दरअसल गुजरात के स्थानीय निकायों जैसे महानगरपालिका, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों में उत्पन्न ठोस अपशिष्ट को घर-घर योजना के माध्यम से एकत्र किया जाता है। ऐसे में इस कचरे से बिजली बनाकर बिजली की किल्लत दूर की जा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment