अहमदाबाद में बढ़ी जमीन की खरीद-बिक्री, ऐसे देखें कागज

न्यूज डेस्क: गुजरात का अहमदाबाद शहर तेजी के साथ विकसित हो रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस शहर में जमीन की खरीद-बिक्री भी तेजी के साथ हो रही हैं। पिछले साल के मुकाबले साल 2023 में अहमदाबाद में जमीन की खरीद-बिक्री जबरदस्त हुई हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद के सभी निबंधन कार्यालय ने जमीन-मकान के रजिस्ट्रेशन करने में रिकॉर्ड बनाया हैं। साल 2023 में जमीन-मकान का रजिस्ट्रेशन यहां सबसे ज्यादा हुआ हैं। जिससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई हैं। 

अगर आप अहमदाबाद के किसी भी इलाके में जमीन खरीद रहे हैं तो आप जमीन मालिक के साथ साथ जमीन के कई तरह के कागजात ऑनलाइन के द्वारा देख सकते हैं। इससे आपके साथ जमीन खरीदने में धोखाधड़ी नहीं होगा और आप सही जमीन खरीद सकेंगे। 

अहमदाबाद में बढ़ी जमीन की खरीद-बिक्री, ऐसे देखें कागज?

1 .आप Revenue Department Gujarat की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए। 

2 .वेबसाइट https://revenuedepartment.gujarat.gov.in/ पर जा कर Land Records (7/12) के विकल्प पर क्लिक करें। 

3 .अगर जमीन ग्रामीण इलाके में हैं तो (Rural) और अगर जमीन शहरी इलाके में हैं तो (Urban) के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4 .इसके बाद Land Record Detail चुनिए और फिर अपना जिला, तालुका, गांव और सर्वे नंबर सेलेक्ट कीजिये और जमीन की डिटेल्स देखिये।

0 comments:

Post a Comment