खबर के अनुसार राजकोट प्रभारी आरटीओ अधिकारी केतन खापेड़ ने बताया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरटीओ टीम द्वारा कल रात ग्रीनलैंड चौक के पास वाहनों की चेकिंग की गई हैं। साथ ही अतिरिक्त एलईडी लाइटें लगाकर चलने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया हैं।
बता दें की चेकिंग के दौरान राजकोट में एलईडी लाइट लगाकर चलने वाले 23 वाहनों पर 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। साथ ही साथ सभी वाहनों से तुरंत एलईडी लाइट हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया हैं।
दरअसल हाईवे पर चलने वाले कई वाहनों में अतिरिक्त एलईडी लाइटें लगी होती हैं, जिसके कारण अन्य वाहन चालकों को रात में गाड़ी चलाना मुश्किल होता हैं। इससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसलिए इसे हटाने को कहा गया हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment