राजकोट डिवीजन से चलने वाली जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी आंशिक रद्द रहेगी

न्यूज डेस्क: राजकोट डिवीजन से चलने वाली जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी ट्रेन 28 जनवरी को आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी न हो। 

खबर के अनुसार वडोदरा डिवीजन के वडोदरा-गैरतपुर खंड में बाजवा स्टेशन की लाइन नंबर 1, 2 और 3 के कराची यार्ड तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण इस रूट्स के कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी। 

राजकोट डिवीजन से चलने वाली जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी आंशिक रद्द रहेगी?

ट्रेन नंबर 22960 : जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 28 जनवरी को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यानि की यह ट्रेन 28 तारीख को अहमदाबाद-वडोदरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 22959 : वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 28 जनवरी 2024 को वडोदरा के बजाय अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यानि की यह ट्रेन 28 जनवरी को वडोदरा-अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment