खबर के अनुसार यह फूड फेस्टिवल 8 से 10 मार्च 2024 तक साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में आयोजित किया जायेगा। लोग इस फूड फेस्टिवल में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक आ सकते हैं और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।
बता दें की इस फूड फेस्टिवल में नॉन-वेज नहीं परोसा जाएगा। जबकि यहां तीन मंडप केवल शाकाहारी भोजन के होंगे। इस फूड फेस्टिवल में आने वाले लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे जो केवल शुद्ध शाकाहारी व्यंजन ही होंगे।
इस महोत्सव में प्रवेश शुल्क 50 से 100 के बीच निर्धारित की जाएगी। निगम के द्वारा जल्द ही शुल्क तय कर दिया जायेगा। वहीं फूड फेस्टिवल में मास्टर एवं सेलिब्रिटी सेफ द्वारा लाइव फूड डेमो दिया जाएगा। यहां लाइव सांस्कृतिक प्रदर्शन और संगीत कार्यक्रम भी होंगे।

0 comments:
Post a Comment