अहमदाबाद किडनी ट्रांसप्लांट करने में एशिया में टॉप पर

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ने किडनी उर्स-पेरूस ट्रांसप्लांट करने में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया हैं। अहमदाबाद किडनी ट्रांसप्लांट करने में एशिया में सबसे आगे हैं।

खबर के अनुसार 2023 में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल परिसर में स्थित किडनी इंस्टीट्यूट में 353 किडनी प्रत्यारोपण किए गए हैं। किडनी प्रत्यारोपणों में से 155 मृत दाताओं से हैं, 147 जीवित दाताओं से हैं, 43 स्वैप (अरस-पारस) हैं, 8 गैर-रिश्तेदार दाताओं से हैं। 

बता दें की  वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2023 तक अहमदाबाद सिविल अस्पताल में कुल 6614 किडनी का प्रत्यारोपण किया गया हैं। 23 साल की इस अवधि में अहमदाबाद सिविल अस्पताल पूरे एशिया में सबसे ज्यादा स्वैप ट्रांसप्लांट करने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

0 comments:

Post a Comment