लुधियाना : Post Office की स्कीम से पाएं 10 लाख

लुधियाना : पैसा निवेश करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए  Post Office ने खास स्किम पेश की हैं। इस स्किम में निवेश कर आप 10 लाख रुपये तक का फंड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना में निवेश करना होगा।

खबर के अनुसार पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर सरकार के द्वारा 7.5 फीसदी का शानदार ब्याज दिया जा रहा हैं। इस स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं इस स्किम से एक बड़ा पैसा बना सकते हैं। 

बता दें की अगर आप पोस्ट ऑफिस के इस स्किम में 115 महीने के लिए 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो इस अवधि में ये रकम 2 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप इसमें 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो इतने ही महीने में आपको 10 लाख प्राप्त होगा। 

ऐसे करें आवेदन : आप अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस में जा कर किसान विकास पत्र योजना में निवेश के लिए आवेदन दे सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment