खबर के अनुसार बक्सर जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1 से 3 वर्ग के बच्चों के लिए स्टूडेंट किट भेजना शुरू कर दिया गया हैं। जल्द से जल्द इस स्टूडेंट किट का वितरण यहां के स्कूलों में किया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
बता दें की इस स्टूडेंट किट में बच्चों के पढ़ाई के समान जैसे की पेन, स्लेट, पेंसिल, पेंटिंग का सामान, ड्राईंग बुक, मैथ बुक, अंग्रेजी बुक, बोतल, आदि मौजूद हैं। इसके वितरण से सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी और उनके आर्थिक दिक्कत नहीं आएगी।
दरअसल बिहार में कई बच्चे गरीब परिवार से हैं, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई के लिए पूरी व्यवस्था नहीं मिल पाती हैं। इन गरीब परिवारों पर बच्चों को पढ़ाने में कोई बोझ न आये, इसके लिए सरकार के द्वारा स्टूडेंट किट का वितरण किया जायेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment