वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बजट सत्र के दौरान ऐलान करते हुए कहा है की 900 एकड़ में फैली गिफ्ट सिटी का विस्तार 3300 एकड़ तक किया जाएगा। साथ ही साथ गिफ्ट सिटी को आधुनिक तकनीक की मदद से विकसित और हब बनाया जायेगा।
बता दें की गिफ्ट सिटी के विस्तार के साथ साथ गिफ्ट सिटी के चारों ओर 4.5 किमी का रिवरफ्रंट बनाने की भी घोषणा की गई हैं। गिफ्ट सिटी के पास रिवरफ्रंट विकास के लिए बजट सत्र में 100 करोड़ रुपये का भी प्रवधान किया गया हैं। वहीं, गिफ्ट सिटी में फिन-टेक हब स्थापित करने के लिए 52 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment