अहमदाबाद : लड़कियों के लिए नमो लक्ष्मी योजना का ऐलान

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बजट पेश करते हुए लड़कियों के लिए नमो लक्ष्मी योजना का ऐलान किया हैं। साथ ही साथ इस योजना के लिए 1250 करोड़ का प्रावधान भी किया हैं। 

खबर के अनुसार नमो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली 10 लाख पात्र महिला छात्रों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 

बता दें की इस योजना के तहत सरकार कक्षा 9, 10 में पढ़ाई करने वाली लड़कियों को 10 हजार और कक्षा 11 और 12 की लड़कियों को 15 हजार की वार्षिक सहायता देगी।  इस योजना के तहत 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने पर कुल 50 हजार की सहायता दी जाएगी। 

दरअसल राज्य के सभी जिलों के स्कूलों में लड़कियों की संख्या को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा इस योजना को लागू किया जायेगा। सरकार को उम्मीद हैं की इस योजना के लागू होने से राज्य के स्कूलों में लड़कियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

0 comments:

Post a Comment