खबर के अनुसार गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई ने बजट में ऐलान करते हुए कहा है की राज्य के किसानों को 3 लाख तक का अल्पकालीन फसल ऋण बैंकों के माध्यम से के.सी.सी. के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। यह लोन किसानों को 4% ब्याज दर पर मिलेगा।
बता दें की इस ऋण के लिए बजट में 1140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं। इसके अलावे पशुपालकों और मछुआरों को 2 लाख रुपये तक 4% ब्याज पर लोन देने की घोषणा की गई हैं। इसके लिए बजट में 75 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment